कहलगांव में 300 किशोरों सहित 1320 लोगों ने लिया कोरोना की वैक्सीन- अस्पताल उपाधीक्षक
कहलगांव प्रखंड में जारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 300 किशोरों सहित कुल 1320 लोगों ने वैक्सीन लिया। यह जानकारी कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विवेकानंद दास ने देते हुए बताया कि कहलगांव प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को 15 साल से अधिक उम्र के 300 और 18 साल से अधिक उम्र के 689 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 204 लोगों ने कोरोना वैक्सीन ली है। इसके साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के 9 लोगों को पहली डोज और 88 लोगों को दूसरी डोज तथा 30 लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई है।