ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सराफ कॉलेज में इंटर की परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने उमड़ी छात्रों की भीड़, 1 फरवरी से होगी परीक्षा

सराफ कॉलेज में इंटर की परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने उमड़ी छात्रों की भीड़, 1 फरवरी से होगी परीक्षा 
नवगछिया (भागलपुर)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र अपना एडमिट कार्ड लेने गुरुवार को बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में उमड़ पड़े। कॉलेज के प्राचार्य मो० नईम उद्दीन ने बताया कि एडमिट कार्ड वितरण का कार्य जारी है। इस कॉलेज की छात्राओं का परीक्षा केंद्र नवगछिया स्थित जीबी कॉलेज बनाया गया है। जबकि छात्रों का परीक्षा केंद्र भागलपुर के दाऊदबाट स्थित रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में बनाया गया है।