फुटबॉल टूर्नामेंट में हवाई अड्डा भागलपुर को हराकर घमड़ी की टीम पहुंची फाइनल में
कहलगांव प्रखंड के बुद्धचक हाईस्कूल खेल मैदान में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को अंतिम सेमीफाइनल मैच हवाई अड्डा भागलपुर बनाम धमड़ी के बीच खेला गया। जिसमें धमड़ी की टीम ने भागलपुर हवाई अड्डा की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं खेल के प्रथम हाफ के 34वें मिनट में धमड़ी के खिलाड़ी संदीप किस्कु के द्वारा प्रथम गोल दागा गया। जबकि खेल के मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ के 32वें मिनट में धमड़ी के खिलाड़ी विकास उरांव द्वारा दूसरा गोल किया गया। इस खेल में भी निर्णायक की भूमिका शोभाकांत मंडल ने निभाई। वहीं लाइन्समैन में घनश्याम पासवान, कृष्ण प्रसाद साह तो गोलजज की भूमिका में पद्माकर झा, विभाषचन्द्र यादव, लालू यादव व मनोज चौधरी रहे। जबकि उद्घोषक की भूमिका विजय, निखिल रंजन झा एवं संतोष जयसवाल ने निभाई।