ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय अधिवेशन का नवगछिया में भी ऑनलाइन सीधा प्रसारण देखा गया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय अधिवेशन का नवगछिया में भी ऑनलाइन सीधा प्रसारण देखा गया
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जबलपुर में चल रहे तीन दिवसीय 67 वा राष्ट्रीय अधिवेशन का लाइव प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से नवगछिया नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थानीय ईटीसी वर्ल्ड संस्थान में देखा गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघचालक विनोद केजरीवाल, अभाविप के नगर अध्यक्ष प्रो. अमरेंद्र प्रसाद, नगर मंत्री विश्वास वैभव और शिक्षक शंभू सर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को देखा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. छगनभाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी जबलपुर में मंच पर उपस्थित थी। 
इसी सत्र में अभाविप द्वारा हर साल की तरह राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया जाने वाला प्रो. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार समारोह का भी आयोजन किया गया। इस वर्ष यह पुरस्कार कार्तिकेयन गणेशन को मिला। नगर मंत्री विश्वास वैभव ने राष्ट्रीय अधिवेशन के निर्मित जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो-तीन साल से कोरोना के कारण कार्यकर्ताओं का कम संख्या वाला अधिवेशन हो रहा है। इसीलिए कार्यकर्ताओं को हर इकाई में यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से दिखाया जा रहा है। इस बार यह अधिवेशन देश भर से 500 कार्यकर्ताओं का है जिसमें बिहार से 24 कार्यकर्ता इस अधिवेशन में भाग लिए हुए है ।अधिवेशन अभाविप का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसकी तैयारियां कार्यकर्ताओं के द्वारा कई महीनों से की जाती है। अधिवेशन में भारत की परंपरा ,संस्कृति, स्वभाव और व्यवहार का लघु दर्शन होता है क्योंकि भारत के सभी प्रदेश से कार्यकर्ता इस अधिवेशन में शामिल होते हैं। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रो अमरेद्र कुमार सिंह,  प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राहुल शर्मा, नगर मंत्री विश्वास वैभव, नगर सह मंत्री शिवम झा, विक्की, डब्लू, राहुल राज, बजरंगी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, छात्र - छात्रा उपस्थित थे।