ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ग्राम पंचायत कप 2 क्रिकेट टूर्नामेंट में नगर पंचायत के वार्ड 17 और किशनदासपुर को मिली जीत

ग्राम पंचायत कप 2 क्रिकेट टूर्नामेंट में नगर पंचायत के वार्ड 17 और किशनदासपुर को मिली जीत
कहलगांव | नवभारत क्रिकेट एकेडमी की ओर कहलगांव के शारदा पाठशाला खेल मैदान पर चल रहे ग्राम पंचायत कप 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को 8वां और 9वां लीग मैच खेला गया। प्रथम मैच नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 17 और वीरवन्ना की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड 17 की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाया। जवाव में खेलने उतरी वीरवन्ना की टीम 14 ओवर में 160 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वार्ड 17 की टीम विजयी घोषित हुई। वहीं दूसरा लीग मैच किशनदासपुर और मदारगंज पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीत कर मदारगंज की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। इस दौरान किशनदासपुर को जीत मिली।