जमीन बंटवारे को लेकर दो रिश्तेदारों में भिड़ंत, पांच लोग हुए घायल, एक मायागंज रेफर
कहलगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 के पूरब टोला (पांडेय गली) में रविवार को जमीन बंटवारे को लेकर दो रिश्तेदारों में भिड़ंत हो गयी. दोनों ओर से लॉठी-डंडे और भाले भी चले. जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गये. घायलों में काजीपुरा निवासी मो ईसा, पांडेय गली निवासी इम्तियाज अंसारी, मो निसार, मो इमरान, मो इजहार शामिल हैं. सूचना मिलने पर थाना से पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया. घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल मो ईसा को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. थानाधक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि एक पक्ष से पांडेय गली की बीबी सावरा खातून और दूसरे पक्ष से काजीपुरा निवासी मो नौशाद ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.