कहलगांव नगर परिवार ग्रुप द्वारा गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का किया गया वितरण
कहलगांव नगर परिवार ग्रुप और सुशीला एंड सुरेन्द्रा किड्स प्ले स्कूल पकरतल्ला के संयुक्त प्रयास द्वारा पकड़तल्ला गाँव में गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के द्वारा किताब, कापी, पेंसिल, रबर, शार्पनर, बिस्कुट, साबुन, शैम्पू वगैरह का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के साथ साथ कहलगांव नगर परिवार ग्रुप द्वारा पकडतल्ला गांव के वृद्धजनों को और विधवा औरतों को कंबल का सहयोग भी प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख समाजसेवी भरत कुमार रुंगटा के नेतृत्व में किया गया।
इस कार्यक्रम में रितेश सिंह, महेश वर्मा, रंजन कुमार, अंचल पाण्डेय, बिनोद जी, सुसज्जन जी, संजीव शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इन लोगों ने यह भी बताया कि इस प्रकार के और भी कार्यक्रम आगे भी लगातार किये जा सकते हैं।
