ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रंगरा की छात्रा करीना ने किया गांव और प्रखंड का नाम रौशन, इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए हुई चयनित

रंगरा की छात्रा करीना ने किया गांव और प्रखंड का नाम रौशन, इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए हुई चयनित
भागलपुर जिले के रंगरा प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय चापर दियारा की कक्षा 8 की छात्रा करीना कुमारी (पिता - पलटन सिंह) इंस्पायर्ड अवार्ड के लिए चयनित हो कर अपने गांव चापर दियारा के साथ साथ रंगरा प्रखंड का भी नाम रौशन किया है । जिसके नोडल शिक्षक राकेश रोशन हैं । पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत बधाई देते हुए विद्यालय परिवार ने करीना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है। 
       मध्य विद्यालय चापर दियारा लंबे समय से विज्ञान के क्षेत्र में नए शिखर को छूते हुए अपने छात्र छात्राओं को इसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है । साथ ही सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में भी मदद कर रहा है । पिछले बार भी इसी विद्यालय की छात्रा मनीषा कुमारी ने अपने पिता की समस्या से प्रेरित हो कर वेजिटेबल पीकर मशीन का अविष्कार किया था। जो कि कटिले सब्जियों को बिना किसी नुकसान के और बिना हाथ लगाए तोड़ने के काम आता है। मनीषा को अभाविप विस्तार केंद्र रंगरा के प्रखंड संयोजक अनुराग कुमार आर्य और उनके सभी साथियों के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। साथ ही उसे और भी अन्य पुरस्कार दिए जा चुके हैं। मनीषा अभी भी और अविष्कार करने में लगातार लगी हुई है और उसका दूसरे चरण में चयन हो चुका है, जहां उसे अपनी प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिल चुका है। 
अभाविप के प्रखंड संयोजक अनुराग कुमार आर्य ने बताया कि ऐसे विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सरकार की सहायता की जरूरत है। जिससे कि यहां के बच्चे कुछ नया कर अपने जिले, अपने समाज अपने विद्यालय का पूरी दुनिया में नाम रौशन कर सके। इन्हें आर्थिक सहायता और सही मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है ।