ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान युवक का पैर कटा

कहलगांव स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान युवक का पैर कटा
कहलगांव | कहलगांव प्लेटफार्म संख्या एक पर मंगलवार की शाम मालदा इंटरसिटी के चलने के दौरान उतरते समय पैर फिसल कर पटरी पर गिर जाने से एक युवक का पैर कट गया। युवक की पहचान कहलगांव शहर के कागजी टोला निवासी चुन्नीलाल सहनी के 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सहनी के रूप में की गई। आरपीएफ, जीआरपी तथा आम लोगों के सहयोग से घायल युवक को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।