भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया में इन दिनों लगता है कि हत्या का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। नवगछिया थाना क्षेत्र में जहां 17 दिसंबर की शाम मनिया मोर के रास्ते में उजनी निवासी मुर्गा व्यवसायी मोहम्मद एहसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कदवा में गोला टोला निवासी नन्हू राम की हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंक दिया गया। कदवा के बाद अब नगरह में 28 दिसंबर की रात एक युवक की हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंक दिया गया।
पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत जहां पिछले दिनों कदवा थाना क्षेत्र में गोला टोला निवासी ननकू राम की हत्या कर अपराधियों ने लाश को नदी किनारे ठिकाने लगा दिया था ठीक उसी प्रकार 28 दिसंबर की रात नगरह पंचायत अंतर्गत पोठिया बहियार से दक्षिण धार के पास नगरह गांव के ही दीनबंधु हरिजन उर्फ पथरी हरिजन के छोटे बेटे किशन की हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया गया। जिसे लोगों ने सुबह देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।