ओठ एवं जन्म से तालु कटे बच्चों की शिनाख्त के लिए लगा शिविर, 24 जनवरी को होगा ऑपरेशन
घोघा में ऑपरेशन स्माइल की ओर से मुक्ति निकेतन में ओठ कटे, जन्म से तालु कटे बच्चों की शिनाख्त के लिए शिविर का आयोजन किया गया. आसपास के कई लोग अपने बच्चों को लेकर पहुंचे. जहां 12 बच्चों का चयन भी किया गया. जिनका 24 जनवरी को कोलकाता के आइक्यू हॉस्पीटल में निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. इन बच्चों के अभिभावक के वहां रहने और भोजन की भी व्यवस्था ऑपरेशन स्माइल की ओर से ही करायी जायेगी. शिविर में ऑपरेशन स्माइल के बिहार झारखंड कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह व सत्यवीर सिंह के अलावा मुक्ति निकेतन कटोरिया के राघवेंद्र व जयंत कुमार थे. शिविर के संचालन में मुक्ति निकेतन घोघा के निदेशक डॉ श्रीकांत प्रसाद व प्राचार्य प्रशांत भारती का सहयोग रहा.