ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली दैनिक जीवन में शराब नहीं सेवन करने की शपथ

कहलगांव के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली दैनिक जीवन में शराब नहीं सेवन करने की शपथ
कहलगांव | कहलगांव प्रखंड में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने दैनिक जीवन में शराब का सेवन नहीं करने की भी शपथ ली. कहलगांव के 28 पंचायतों में से छह पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के उप मुखिया तथा उपसरपंच का चुनाव तथा शपथ ग्रहण कराया गया। पहले ही दिन प्रसस्तडीह पंचायत के उप मुखिया पद पर राकेश कुमार सिंह और ओगरी पंचायत से शतरूपा भारती निर्विरोध चुने गए। वहीं अंतिचक पंचायत से संगीत कुमार, कोदवार पंचायत से मूसो देवी, ओरियप पंचायत से चुनी देवी तथा महेशामुंडा पंचायत से सुमन कुमार ताती का चुनाव वोटिंग प्रक्रिया के तहत हुआ।