ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव में 70 ग्राम ब्राउन शुगर सहित मुख्य कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


कहलगांव में 70 ग्राम ब्राउन शुगर सहित मुख्य कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 कहलगांव पुलिस ने 70 ग्राम ब्राउन शुगर सहित मुख्य कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. कहलगांव थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस धंधे से जुड़े मुख्य कारोबारी सिद्धार्थ कुमार उर्फ राजा पिता अशोक साह को शहर से सटे श्यामपुर गांव से भारी मात्रा में ब्राउन शूगर के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक बड़े पॉलीथिन में रखे 20 ग्राम व छोटे-छोटे पॉलीथिन में रखे 20 पुड़िया कुल करीब 70 ग्राम ब्राउन शूगर बरामद किया गया है. इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 21 सौ रुपये भी उसके पास से मिले हैं. कहलगांव के थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने यह भी बताया कि मुख्य धंधेबाज सिद्धार्थ उर्फ राजा के पास पहुंचने के लिए हमारी टीम के एक सदस्य को ग्राहक का रूप धारण करना पड़ा. इसके बाद उसे दबोच लिया गया. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस धंधे से जुड़े कई लोग भी गिरफ्त में आयेंगे.