घोघा पुलिस ने सबौर पुलिस के सहयोग से साल भर पहले एक ईंट भट्ठे में हुए लूटकांड के फरार दो आरोपियों को लैलख स्थित उनके घर से ही गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। घोघा थानाध्यक्ष मो इरसाद के अनुसार गिरफ्तार अपराधी परदेसी निषाद और कैलाश मंडल उर्फ कल्लू निषाद है। जिनकी लूट कांड में संलिप्तता पायी गयी थी। काफी दिन से दोनों की तलाश की जा रही थी। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।