ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: राजद के कार्यकर्ता मिलन समारोह में किया गया नये युवा जिलाध्यक्ष का स्वागत, सभी ने दी बधाईयां

नवगछिया: राजद के कार्यकर्ता मिलन समारोह में किया गया नये युवा जिलाध्यक्ष का स्वागत, सभी ने दी बधाईयां
नवगछिया (भागलपुर)। राष्ट्रीय जनता दल की नवगछिया जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय में रविवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवगछिया के नए युवा जिला अध्यक्ष कांतेश कुमार उर्फ टीनू, भागलपुर के युवा जिला अध्यक्ष अशफाक आलम, युवा उपाध्यक्ष रणधीर यादव एवं मिथिलेश यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं संचालन जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने किया। 
वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार, जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, जिला सचिव मनोज मंडल उर्फ महेश फौजी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर यादव, आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, सतीश यादव, सौगंध साह, अधिवक्ता मुक्ति यादव, हिटलर यादव, डॉ विपिन यादव, शुभम कुमार, प्रिंस कुमार, हिमांशु शेखर झा, सबौर के प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नये युवा जिलाध्यक्ष को बधाइयां दी। समारोह में अधिक से अधिक युवाओं को संगठित करने पर बल भी दिया गया। इस कार्यकर्ता मिलन समारोह के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय योगेंद्र यादव के असामयिक निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।