ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष ने दो विधानसभा और सात प्रखंड प्रभारी किया घोषित

नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष ने दो विधानसभा और सात प्रखंड प्रभारी किया घोषित
नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। जदयू के संगठन जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने दोनों विधानसभा और सातों प्रखंड के प्रभारी की घोषणा कर दी है। यह जानकारी जदयू के नवग७छिया जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने देते हुए बताया कि मसुदनपुर बैसी निवासी उमेशचंद्र पटेल को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र का और नगरपाड़ा निवासी अमर सिंह को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। 

वहीं कदवा प्रतापनगर (नवगछिया) निवासी विजय कुमार राय को इस्माईलपुर, तिरासी (गोपालपुर) निवासी पुष्पक कुमार सिंह को नवगछिया, कलिंदीनगर (गोपालपुर) निवासी देवेंद्र सिंह को रंगरा चौक, ढोढ़ीया खरीक निवासी श्यामल किशोर मंडल को गोपालपुर, लत्तीपुर निवासी शैलेंद्र ठाकुर को खरीक, नंहकार बिहपुर निवासी राजनीति तांती को नारायणपुर और नवादा नवगछिया निवासी वकील मंडल को बिहपुर का प्रखंड प्रभारी बनाया गया है।