ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में पहली पुष्प प्रदर्शनी संपन्न, 63 पुरस्कार वितरित

नव-बिहार समाचार, भागलपुर। राज्य स्तर पर सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त पुष्प प्रेमी सह नवगछिया के प्रमुख समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ के सौजन्य से लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के तत्वावधान में पुष्प गोष्ठी द्वारा बालभारती विद्यालय नवगछिया
में शनिवार से आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी रविवार को सम्पन्न हो गई। जिसके प्रथम दिन शनिवार को ही इसका उद्घाटन सह पुरस्कार वितरण नवगछिया की एसपी निधि रानी द्वारा किया गया। 
नवगछिया में आयोजित इस पहली पुष्प प्रदर्शनी के पुरस्कारों का निर्णय सबौर कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान और कृषि विभाग के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान पुष्प और पौधों के लिए कुल 63 पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें सर्वाधिक पुरस्कार भागलपुर के राजा बोस और नवगछिया के डॉ बीएल चौधरी तथा प्रो विनोद भगत ने प्राप्त किया।
 इस प्रदर्शनी के दौरान जहां संयोजक पुष्प प्रेमी पवन कुमार सर्राफ को भी सम्मानित किया गया। वहीं किंग ऑफ शो का सम्मान प्रो विनोद भगत को दिया गया। जबकि छत पर अच्छी बागवानी का पुरस्कार जहां डॉ बीएल चौधरी और शिव कुमार पंसारी को मिला। वहीं जमीन पर अच्छी बागवानी का पुरस्कार बालभारती विद्यालय (गौशाला रोड) तथा अमिता राय (पत्नी डॉ अरुण राय) को मिला।
इसी क्रम में पहली पुष्प प्रदर्शनी के प्रतिभागी डॉ एके केजरीवाल, दिनेश सर्राफ, अजय कुमार रुंगटा, मोहन लाल चिरानिया, मुरारी लाल चिरानिया, मुरारी लाल पंसारी, मंजू लता पंसारी, नारायण केडिया, सुरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार इत्यादि सहित लगभग दो दर्जन प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।