ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

टी 20 के मुकाबले में रुपौली को हरा नवगछिया बना चैंपियन

नव-बिहार समाचार, नवगछिया (भागलपुर)। अनुमंडल के रंगरा में आयोजित भगवती क्रिकेट टी 20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को नवगछिया और रुपौली के बीच खेला गया। जिसमें रुपौली ने टॉस जीत कर 173 रन बनाए। जिसके जबाब में नवगछिया की टीम ने 18 ओवर में ही 173 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जिसमे नवगछिया के कप्तान रिक्कू को मेन ऑफ द मैच ओर सिरीज़ मिला। उनको ट्रॉफी और प्रोत्शाहन राशि प्रदान किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल यादव, जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी और विधुत विभाग के जेई राहुल कुमार और ग्लोवल स्पोर्ट के चैयरमेन पंकज ठाकुर, रंगरा के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बरुण सिंह मौजूद थे। मैच आयोजक युवा शक्ति सामाजिक संगठन के अध्यक्ष लालू ठाकुर के द्वारा मैच संपन्न किया गया।