ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

भागलपुर विश्वविद्यालय ने 17 अतिथि व्याख्याताओं की सेवा की समाप्त


भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर विभिन्न विषयों में कार्यरत 17 अतिथि व्याख्याताओं की सेवा समाप्त कर दी है। इनमें सबसे ज्यादा राजनीति विज्ञान एवं हिदी के शिक्षक शामिल हैं। टीएनबी कॉलेज से एक उर्दू गेस्ट फैकल्टी को भी हटाया गया है।
बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षकों की पोस्टिंग के बाद स्वीकृत पद से अधिक अतिथि शिक्षकों की संख्या हो गई थी, जबकि स्वीकृत पद पर कार्यरत अतिथि शिक्षकों के लिए ही सरकार ने अनुदान जारी करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्देश को आधार मानते हुए रजिस्ट्रार कर्नल अरुण कुमार सिंह ने 17 शिक्षकों की सेवा समाप्त किए जाने की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है।
इन शिक्षकों की समाप्त हुई सेवा