ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नगर पंचायत नवगछिया के मुख्य पार्षद पर लगा अविश्वास प्रस्ताव गिरा, कुर्सी रही बरकरार

राजेश कानोडिया, नवगछिया। नगर पंचायत नवगछिया में चल रहे मुख्य पार्षद की कुर्सी पर लगा अविश्वास प्रस्ताव आज 5 फरवरी को भारी उथल पुथल के बीच नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति कुमारी की कुर्सी बरकरार रह गई। लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया । 
नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी और प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव ने कहा ये जनता की जीत है। मौके पर सभी समर्थित पार्षदों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। साथ ही आवास के बाहर पटाखे भी फोड़े गए। मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने मौजूद सभी समर्थित पार्षदों को क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि भविष्य में भी किसी तरह की असुविधा नहीं होगी।