ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाल भारती के बच्चों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

बाल भारती के बच्चों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान
नव-बिहार न्यूज 24, नवगछिया। बाल भारती पोस्ट ऑफिस नवगछिया में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल और स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद के नेतृत्व में भारत स्काउट और गाइड के बच्चों ने पोस्टर बैनर स्लोगन और कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, एक पौधा लगाने, पृथ्वी को संरक्षण के लिए पानी बचाओ, प्रदूषण, स्वच्छ भारत सुंदर भारत, पशु पक्षियों के लिए पानी एवं घोंसला बनाकर पृथ्वी दिवस संरक्षण पर चार्ट पेपर पर पेंटिंग द्वारा प्रोजेक्ट बनाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। 
इस मौके पर स्काउट गाइड के बच्चों ने पेड़ पौधे लगाकर पृथ्वी को बचाने का संकल्प भी लिया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सरार्फ, उपाध्यक्ष अजय कुमार  रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह, प्राचार्य नवनीत सिंह, एनसीसी के विकास पांडे ने बच्चों को पृथ्वी दिवस पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।