बाबा श्याम का आज लगेगा दरबार, बहेगी भक्ति की गंगा
भागलपुर। द्वारकापुरी कॉलोनी स्थित श्याम कुंज मंगल उत्सव में शुक्रवार को एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के एक दिन पूर्व गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ श्याम भवत हाथों में निशान लेकर कोतवाली चौक से निशान शोभायात्रा निकाली। यह दवा पट्टी, स्टेशन चौक, वैरायटी, खलीफाबाग, कोतवाली होते हुए मंदरोजा स्थित बाबा श्रीश्याम खाटू मंदिर पहुंचे। जहां निशान अर्पित कर पूजा की। शाम में भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्याम भक्तों के लिए शुक्रवार का दिन खास रहेगा। द्वारकापुरी स्थित श्याम कुंज मंगल उत्सव में मुख्य खाटू श्याम धाम के तर्ज पर मंदिर का आकर्षक स्वरूप बनाया गया। यहां पर दोपहर 3.15 बजे से एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम शुरू होगा। आयोजक शरद सलारपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। पहली बार बिल्कुल खाटू की तर्ज पर साज-सज्जा, श्रृंगार, भवित-प्रसाद अनुभव होगा। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए गायक संजय मित्तल, रेशमी शर्मा, निहाल ठकरान, अधिष्ठा अनुष्का और मनीष शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। इससे लोगों को झुमाएंगे।