भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर गुरुवार की शाम छह बजे फिर से दुबारा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार भागलपुर की अाेर से गिट्टी लदे अाेवरलाेड ट्रक का पत्ती बीच पुल पर ही टूट गया है। जिसके चलते ट्रक पुल पर ही खड़ा रह गया। बीच पुल पर ट्रक फंसने के कारण जाम लग गया। जाम देखते-देखते महाजाम का शक्ल अख्तियार कर लिया। हालांकि खराब ट्रक काे ठीक करवाने के लिए पुलिस सक्रिय तो हुई लेकिन अाेवरटेक के कारण पुल पर दाेनाें अाेर काफी जाम लग गया। ट्रैफिक डीएसपी अारके झा के निर्देश पर टीअाेपी प्रभारी बबलू कुमार खुद जाम काे हटाने का प्रयास करते रहे। जाम लगने के कारण लाेगाें काे पुल पार करने में काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल ट्रैफिक काे वनवे कर दिया गया है। 24 घंटे के अंदर दूसरी बार पुल पर जाम लगा है।
विक्रमशिला पुल और संपर्क पथ पर गुरुवार सुबह से ही जाम का आलम रहा। दोपहर तक लोग दो से तीन घंटे में भागलपुर पहुंच पाए। लेकिन देर शाम से जाम की स्थिति भयावह हो गयी। चार घंटे तक कई वाहन जाम में खड़ी रही। जाम में कई दूल्हे और बारातियों के वाहन भी फंसे दिखे तो पुल की रेलिंग होते हुए भी पैदल पुल पार करने वालों की संख्या काफी अधिक रही।
भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल भागलपुर से नवगछिया आ रहे थे। उनका वाहन पुल पर चढ़ते ही जाम की जद में आ गया। रात्रि नौ बजे उन्होंने एसएसपी को फोन कर बताया कि चार घंटे में उनका वाहन महज आधा किलोमीटर ही आगे बढ़ पाया है। उन्होंने जाम के तात्कालिक निदान की मांग की। उन्होंने कहा कि वे मामले को लेकर प्रदेश के नेताओं से संपर्क करेंगे।
इन दिनों शादियों का मौसम होने के कारण विक्रमशिला सेतु पर दूल्हे के साथ कई बारात वाहन जाम में फंसे थे। पूर्णिया जा रहे एक दूल्हे के बारात में शामिल लोगों ने कहा कि यहां वाहन टस से मस नहीं हो रहा है और दूसरी तरफ लड़की वाले फोन पर फोन कर रहे हैं। स्थिति देख कर लग रहा है कि अगर आज रात वे लोग पूर्णिया पहुंच जाएं तो यही बड़ी बात होगी। नवगछिया के संतोष गुप्ता एक निजी वाहन से बांका एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वे घर से तीन बजे निकले थे लेकिन शाम सात बजे तक वे जाम में ही फंसे हुए थे। ढोलबज्जा के प्रशांत कुमार कन्हैया के लिए भी गुरुवार को भागलपुर से नवगछिया आना बुरा अनुभव रहा। प्रशांत ने बताया कि उसे भागलपुर से नवगछिया आने में सात घंटे का समय लगा। सरकार और प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।