ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में ट्रक की ठोकर से तीन घायल



नवगछिया। कार और अज्ञात ट्रक की टक्कर होने से गुरुवार को कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलाें काे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। घायलों में गोपालपुर के लतरा निवासी मुकेश यादव की 30 वर्षीय 
पत्नी गीता देवी, मुकेश यादव अाैर उनकी 14 वर्षीया पुत्री मनीषा कुमारी शामिल हैं। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।