मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया कि बाबा साहेब की स्वतंत्रत भारत के लिए वकालत एवं एक नई भारत के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए हम सब आज सफाई अभियान चला कर उन्हें स्मरण करते हैं। नगर सह मंत्री पंकज कुमार ने बताया कि भारत के संविधान निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सफाई अभियान से समाज के लोगों के बीच एक जागरूकता आएगी। वहीं मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया, पंकज कुमार, राहुल शर्मा,गौरव कुमार, बिट्टू आदि मौजूद थे।