ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

रालोसपा भी चलाएगी नवगछिया में सदस्यता अभियान

राजेश कानोडिया, नवगछिया। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के संगठन जिला नवगछिया के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में रालोसपा नवगछिया यूनिट के सभी कार्यकर्ता
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से पटना कार्यालय में मिले। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नवगछिया यूनिट के सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इस दौरान मृणाल सिंह, नवगछिया जिला मीडिया प्रभारी बादल कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय ठाकुर, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार अकेला, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार सिंह, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, छात्र जिलाध्यक्ष लालबाबू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुफरान अली एवं जयनंदन सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।