On Jul 24, 2019
राजेश कानोडिया। नवगछिया सहित पूरे बिहार प्रदेश में मंगलवार को वज्रपात से 18 लोगों की मौत हो गयी। विभिन्न
क्षेत्रों से मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के गोह प्रखंड में चार, रफीगंज प्रखंड में तीन, मुंगेर और नवगछिया में एक-एक, नालंदा दो, रोहतास के अमझोर थाना के कोरपा गांव में दो और जमुई में पांच लोगों की जान वज्रपात की चपेट में आ जाने से हो गयी।