ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रो विभाष चंद्र झा बने भागलपुर वि.वि. के कुलपति

On Jul 23, 2019
राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर): बिहार से मध्य प्रदेश के लिये तबादला हुए राज्यपाल लालजी टंडन ने अपनी विदाई से ठीक पहले तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के
कुलपति की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल द्वारा आज शांति निकेतन के भूगोल विभाग के प्रो. विभाष चंद्र झा को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर का नया कुलपति बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने आज राजभवन पहुंचे थे। दोनों के बीच हुई मुलाकात में नये कुलपति की नियुक्ति पर सहमति बनी। राजभवन और सरकार में सहमति के बाद कुलपति की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गयी। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पद काफी दिनों से खाली पड़ा था। राजभवन ने भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति पद को विश्वविद्यालय के ही वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो लीला चंद साहा को अतिरिक्त प्रभार में दे रखा था। सूबे के दूसरे विश्वविद्यालयों के कुलपति का पद भी खाली है। लेकिन उन पर सरकार और राजभवन के बीच सहमति नहीं बन पायी। अब नये राज्यपाल के आने के बाद ही वहां नियुक्ति होने की संभावना है।