ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शीला दीक्षित के निधन पर हुई शोक सभा

Jul 22, 2019
राजेश कानोडिया, नवगछिया। दिल्ली प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्षा सह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन पर नवगछिया स्थित
कांग्रेस कैम्प कार्यालय में भागलपुर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जितेंद्र प्रसाद सिंह, बाल्मीकि कुमर, शीला देवी निषाद, अशोक कुमार सिंह निषाद, रमेश मावंड़िया, सुनील चौधरी, छोटे लाल ततमा, मिथिलेश प्रसाद सिंह इत्यादि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इस मौके पर शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने कहा कि वे दिल्ली की तीन बार लगातार मुख्यमंत्री बनी रही। साथ ही वर्तमान में दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष भी थी। उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने दिल्ली में काफी तरक्की की थी। जिनका आकस्मिक निधन दिल का दौरा आने पर हो गया। जिससे हम सभी कांग्रेसी काफी मर्माहत हैं। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।