
एक घंटे बाद था व्यवसायी के घर फटना
बेटी को 2 दिन पूर्व पार्सल से मिली थी गोली
पूर्णिया। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाबबाग तुलसी नगर में मक्का व्यवसायी पुनम दुग्गड़ के घर के पास टाइम बम मिलने से रविवार दोपहर को सनसनी फैल गई। जिले में यह पहला मामला है जब टाइम बम का इस्तेमाल किया गया हो। व्यवसायी पूनम दुग्गड़ के यहाँ किसी ने पार्सल से टाइम बम भेजा। जिसपर समय रहते नौकर की नजर पड़ गई। बम में 3.10 बजे का टाइम सेट किया गया था।
संयोगवश व्यवसायी के नौकर की नजर पैकेट पर पड़ी और उसमें टाइम बम देखते ही व्यवसायी के नौकर ने उसे उठाकर तुरंत नाली में फेंक दिया। इसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आते ही उसे डिफ्यूज किया। मौके पर सदर थानाध्यक्ष ने पहुँचकर व्यवसायी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमे बम देने वाले कि सारी गतिविधि कैद है। व्यवसायी ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। कौन इस तरह की हरकत कर रहा है उन्हें पता नहीं है। उन्होंने बताया कि बैंगलोर में रहने वाली उनकी बेटी को भी 2 दिन पूर्व पार्सल के माध्यम से गोली भेजा गया था। पुलिस दोनों घटनाक्रम को जोड़कर देख रही है।