ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नारायणपुर में नहीं आये तेजस्वी, बुलो ने किया रोड शो

नारायणपुर /नवगछिया। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी निवर्तमान सांसद सह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पक्ष में
वोट मांगने के लिए रविवार को नारायणपुर स्थित जेपी कालेज मैदान में आना था। लेकिन किसी अपरिहार्य कारणों से वे इस सभा में नहीं आ सके। मौके पर महागठबंधन के राजद प्रत्याशी बुलो मंडल ने मंच से जानकारी दी कि उनके हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने से वे नहीं आ पा रहे हैं। यह सुन लोगों में उदासी छा गई।
इस जनसभा में युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह महागठबंधन समर्थित राजद के उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने जेपी कॉलेज नारायणपुर के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लोकसभा का चुनाव सच और झूठ के बीच है। मोदी और नीतीश सरकार झूठ और नफरत की राजनीति कर समाज को बांटना चाहती है। मोदी सरकार संविधान को बदला चाहती हैं। इसलिए संविधान विरोधी एवं लोकतंत्र विरोधी मोदी सरकार को हटाने के लिए आप लोगो को गोलबंद होकर महागठबंधन भारी मतों से जिताने का संकल्प लेना होगा। केंद्र और राज्य में एनडीए की बैठी सरकार जनविरोधी हैं। मोदीं सरकार ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता से जो भी वादे किए थे सबके सब जुमले साबित हुए। मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता ने मन बना लिया है। एनडीए का बिहार में खाता भी नही खुलेगा। 
जनसभा को विधायक वर्षा रानी, युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव, प्रदेश महासचिव पवन कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार यादव, मुखिया नरेंद्र कुमार पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ नितेश कुमार यादव, कांग्रेस नेता प्रो.अयूब अली, पूर्व जिला परिषद अन्नपुर्णा सिंह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष केदार शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष अशोक यादव, माले नेता विंदेश्वरी मंडल, राधा सिंह, कुंदन यादव, प्रमोद यादव, संजय मंडल, सहित दर्जनो महागठबंधन के नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।
इसके बाद बुलो मंडल ने नारायणपुर प्रखंड के कई क्षेत्रों में रोड शो कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।