ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्वामी आगमानंद के अवतरण दिवस की दूसरे दिन भी रही धूम


दिल्ली, बेंगलुरु और नवगछिया में भी मना अवतरण दिवस

राजेश कानोड़िया

श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज का 50 वां अवतरण दिवस दूसरे दिन भी दिल्ली, बेंगलुरु और नवगछिया सहित कई जगहों पर काफी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्वामी आगमानंद जी महाराज के दिल्ली में रहने के कारण उन्हें बग्घी पर विराजमान कराकर बैंडबाजा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इसके बाद देवकलश पूजन, गुरु दर्शन के बाद सभी कलाकारों के भजन का कार्यक्रम हुआ। वहीं मंचीय कार्यक्रम के दौरान स्वामी मानवानन्द जी, पंडित प्रेम शंकर भारती जी, मनोरंजन प्रसाद सिंह जी के उदगार के बाद सभी कलाकारों द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ हुआ। संध्या 5से 6बजे तक व्यासपीठ पूजन, गुरु पूजन, आरती, माल्यार्पण तथा संध्या 7बजे तक स्वामी जी का आशीर्वचन का कार्यक्रम चला।
जिसमें निकेश कुमार पांडेय, सेम्पू कुमार सिंह, गंगेश कुमार, आशु कुमार, पप्पू जायसवाल, अरविंद साहू, मुन्ना कुमार इत्यादि सैकडों शिष्य और श्रद्धालु साथ थे।

वहीं बेंगलुरु में भी स्वामी आगमानंद जी महाराज का 50 वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वहां भी पूजन, दर्शन, सत्संग इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नवगछिया में भी दिन भर मची रही धूम

नवगछिया में भी परमहंस स्वामी आगमानंदजी महाराज का 50वाँ अवतरण दिवस महाश्मसानी काली मंदिर नगरह बैसी में  धुमधाम से मनाया गया । इसका शुभारम्भ माता रानी के पूजन के साथ हुआ जहां 108 दीप प्रज्वलित किया गया। पंडित आचार्य कौशलजी वैदिक जी के निर्देशन में पंडित दिनेश झा, धीरज पाण्डे ने मंत्रोच्चारण कर स्वामीजी के चरणपादुका का पूजन व आरती किया। चरण पादुका पूजन के समय सैकड़ों की संख्या में गुरूभक्त मौजूद थे। पूजनोत्सव उपरान्त दोपहर 3 बजे गणेश वंदना से मंच का कार्यक्रम शुरू किया गया। जहां पंडित शिवशंकर ठाकुर, महावीर प्रसाद साहा, सियाशरण पोद्दार सिया एवं चन्द्रकान्त मिश्र ने गुरुदेव के अवतरण दिवस पर उद्गार व्यक्त किया। प्रवचन के दौरान आचार्य शिवशंकर ठाकुर ने अवतरणोत्सव एवं गुरुतत्व पर प्रकाश डाला। श्यामदेव प्रसाद द्वारा मंच का संचालन किया गया। मौके पर जहां सभी विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर  सम्मानित किया गया। वहीं नामचीन कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का भी कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आगमानंद परिवार के श्री कुंदन सिंह, लक्ष्मण पांडे, सुधीर सिंह, उमेश जायसवाल, पप्पू सिंह, विन्देश्वरी यादव, सुशील जायसवाल एवं बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, राजू आर्ट, निरंजन आर्ट, पंकज साह, रंजीत साह, विष्णु, पवन, गोपी, अरविन्द साह, अंकित कुमार के साथ पहुंचे सभी भक्तजनों का भरपूर सहयोग रहा।