लालटेन युग समाप्त, अब हर घर है बिजली
नारायणपुर/ नवगछिया। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में रविवार को नारायणपुर प्रखंड के नागर उच्च विद्यालय पहाडपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए
एनडीए गठबंधन से जदयू के प्रत्याशी अजय मंडल के पक्ष में वोट देने की अपील की। नीतीश कुमार ने कहा की काम के आधार पर वोट दीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रतिष्ठा दुनिया में बढ़ाया है।
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के कार्य से देश के जनता का मनोबल व सम्मान बढ़ा है। उनके द्वारा देश व अनेकों राज्यो मे अनेको विकास का कार्य किया गया है। गरीबों को पीएम ने उज्ज्वला योजना दिया है। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को पाँच लाख की सरकारी सहायता इलाज में मिल रहा है। किसानों को छह हजार रुपए दिया जा रहा है। किसानों को खेती से पूर्व सरकारी सहायता दिया जा रहा है। समानांतर पुल सहित अन्य कार्य के लिए केंद्र सरकार ने पचास हजार करोड़ की सहायता राशि दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपनी और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये गए विकास और कार्यों तथा योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म है। मजदूरी में अजय मंडल को तीर छाप पर बटन दबाकर बिजयी बनावें।
पहाड़पुर में सम्पन्न हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में राजग से जदयू के प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के अलावा गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, बिहपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक ई शैलेन्द्र, जदयू के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, लोजपा जिलाध्यक्ष विभांशु प्रसाद मंडल, विहिप के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार भगत, महिला जदयू जिलाध्यक्ष अंजनी देवी, अजय कुमार सिंह कुशवाहा इत्यादि शामिल थे।