निशान यात्रा में तिरंगा भी था शामिल
जगह जगह हुआ स्वागत
नवगछिया।
रामनवमी के मौके पर नवगछिया और गोसाईं गांव सहित आसपास के कई गांवों के लोगों द्वारा स्थानीय श्री गोपाल गौशाला एवं नया टोला नवगछिया से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें
देश का राष्ट्रीय झंडा भी शामिल देखा गया। यह निशान यात्रा स्टेशन रोड, हरिया पट्टी एवं मेन रोड होते हुए मक्खातकिया के रास्ते नवादा स्थित पंचमुखी बालाजी धाम पहुंची। वहां निशान लिए भक्तों ने अपना निशान पंचमुखी बालाजी को अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर भजनों का भरपूर आनंद लेते हुए झूमते नाचते गाते भी नजर आए।
इस निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्रीराम एवं हनुमान भक्त जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। इस निशान यात्रा के दौरान सामाजिक संस्था गणिनाथ सेवा समिति, मित्र सेवा संघ, श्री श्याम भक्त मंडल, सांवरिया सरकार, मारवाड़ी युवा मंच, क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया, कशोधन वैश्य विकास समिति, श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति, युवा व्यवसायी संघ, महाशिवरात्रि सेवा समिति एवं सेवार्थ सहित कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा नींबू पानी, ठंडा पेय जल, फल, चॉक्लेट आदि की व्यवस्था की गई थी। नगर पंचायत नवगछिया के द्वारा रविवार को भी सफाई की भरपूर व्यवस्था की गई थी। इस निशान शोभा यात्रा में व्यवस्था को बनाए रखने के लिए श्रीधर महाराज, विक्रम भुडोलिया, अशोक केडिया, सुनील जोशी, वरुण बाबुल, गौरव, प्रहलाद, सौरव, अक्की, किशन साह, तारकिशोर, काशी गुप्ता, संतोष गुप्ता, शिवशक्ति समीर, राजीव गुप्ता, विष्णु साह, पारस खेमका, रामप्रकाश रूँगटा आदि दर्जनों प्रमुख लोग साथ साथ चल रहे थे।