ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

समसपुर में उमड़ा श्रद्धा का सागर, श्रद्धालु लगा रहे हैं गोते

संपूर्ण कोसी और अंग क्षेत्र से आ रहे हैं श्रद्धालु

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), महेशखूंट (खगड़िया): गोगरी प्रखंड अंतर्गत जवाहर इंटर विद्यालय समसपुर, महेशखूंट के परिसर में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ यज्ञ सह श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के सातवें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संपूर्ण कोसी और अंग क्षेत्र से श्रद्धालु यहां पहुंचे। सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते श्रद्धालु दिखे। जबकि प्रवचन सुनने भी श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रवचन के रूप में यज्ञ स्थल पर अमृत की वर्षा होती रही। श्रद्धा के सागर में श्रद्धालु गोते लगाते रहे। स्थानीय स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सेवा में मौजूद थे। मालूम हो कि यह महायज्ञ ख्याति प्राप्त संत परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज की अगुवाई में हो रहा है।

इधर, यज्ञ स्थल पर प्रवचन करते अयोध्या के स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने कहा कि ईश्वर की महिमा अपरमपार है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मन से भक्ति होनी चाहिए, ईश्वर कृपा अवश्य बरसेगी। जीवन में प्रसन्नता होगी। उन्होंने गोबर्धन पर्वत की कथा भी कही। उन्होंने यह भी बताया कि श्रद्धा में बड़ी शक्ति है।

मालूम हो कि श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन रविवार को होगा।