ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

स्वामी अनंताचार्य व स्वामी धरणी धराचार्य जी महाराज का हुआ भव्य स्वागत एवं चरण वंदन

स्वामी अनंताचार्य व स्वामी धरणी धराचार्य जी महाराज का चरण वंदन करते श्रद्धालु

नव-बिहार न्यूज एजेंसी (NNA), नवगछिया। श्रीशिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के तत्वावधान में खगड़िया जिले के समसपुर स्थित जवाहर उच्च विद्यालय परिसर में 3 फरवरी से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मुख्य कथावाचक अयोध्या निवासी स्वामी अनंताचार्य जी महाराज एवं यज्ञ निरीक्षक स्वामी धरणी धराचार्य जी महाराज का नवगछिया स्थित श्रीशिवशक्ति योगपीठ के प्रधान आश्रम में शुक्रवार की सुबह पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण सहित चरण पूजन कार्यक्रम योगपीठ के संस्थापक परमहंस स्वामी आगम आनंद जी महाराज के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस मौके पर स्वामी मानवानंद जी, स्वामी शिव प्रेमानंद जी, ज्योतिषाचार्य पंडित शिव शंकर ठाकुर, पंडित कौशलेंद्र जी, कुंदन सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, विनय सिंह परमार, प्रोफ़ेसर अवधेश झा, पप्पू जायसवाल, अरविंद चोरसिया उर्फ मंटू साहू, मानस कुमार सिंह, सुरेंद्र शर्मा, दीपक पांडेय, नटवर कुमार, दीपक यादुका, राजेश कानोडिया, अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

चरण पूजन एवं वंदन के बाद स्वामी अनंताचार्य जी महाराज और स्वामी धरणी धराचार्य जी महाराज परमहंस स्वामी रामानंद जी महाराज के साथ नवगछिया के यमुनिया स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर भी गए। जहां इन सभी संतो का भव्य स्वागत हुआ और यह सभी मंदिर की विधि व्यवस्था से संतुष्ट भी हुए। इससे पहले गुरुवार की देर रात ये सभी संत नगरह स्थित श्री लक्ष्मीपति वेंकटेश मंदिर तथा महाश्मशानी उग्र कालिका मंदिर भी गए थे। जहाँ श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया था।