ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में हुआ किसान सशक्तिकरण अभियान का समापन

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। भागलपुर से 19 नवंबर को शुरु हुई बिहार किसान सशक्तिकरण अभियान 2017 की स्थानीय शुभ यात्रा नवगछिया के स्थानीय श्री गोपाल गोशाला परिसर में बुधवार को संपन्न हुई। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया मुकेश कुमार को चुनरी उड़ाकर तथा प्रजापिता ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर स्थानीय सेवा केंद्र संचालक सत्यभामा बहन द्वारा इस शुभ यात्रा में शामिल प्रियदर्शनी बहन, निर्मला बहन, गुंजा बहन और दिल्ली से आए सुशील भाई तथा भागलपुर कि केंद्र संचालिका अनिता बहन को चुनरी से सम्मानित किया गया। जहां सेवानिवृत्त प्रोफेसर विष्णुदेव यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक रामखेलावन साहू, अधिवक्ता दिवाकर प्रसाद सहित दर्जनों प्रमुख लोग मौजूद थे। मौके पर किसानों के पक्ष में दिव्य गीत भी प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह के अंत में प्रदर्शनी दीदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा "प्रेम से बस दो घडी प्रभु का ध्यान कीजिए, इसके साथ ही अपनी अंतर आत्मा को शांति से भर लीजिए" गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।