नव-बिहार समाचार, नवगछिया। नगर निवासी सुमित कुमार भगत को नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल द्वारा बुधवार को व्यावसायिक मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व विधायक कुमार शैलेन्द्र, जिलाध्यक्ष नवगछिया बिनोद मंडल इत्यादि ने माला पहना कर स्वागत किया। मौके पर व्यावसायिक मंच के प्रदेश प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत, क्रीड़ा मंच के प्रदेश प्रतिनिधि जेम्स, युवा मंच के नवीन कुमार कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी।