ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में मनाया गया अनुमंडल का 45वां स्थापना दिवस

नव-बिहार समाचार, नवगछिया। भागलपुर जिले के गंगा पार स्थित नवगछिया अनुमंडल में आज शुक्रवार को अनुमंडल का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सबसे पहले ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एशोसिएशन के नवगछिया अनुमंडल अध्यक्ष विपिन कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष राशिद आलम, सचिव कुमार स्मृति, संयुक्त सचिव राजेश कानोडिया, कार्यकारिणी सदस्य कुमार अंजनी और रजनीश कुमार ने सामूहिक रूप से 40वें अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को अनुमंडल के 45वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।साथ ही मधुबनी पेंटिंग्स की तरह ही महासती बिहुला विषहरी की जन्म स्थली की विख्यात लोककला मंजूषा पेंटिंग्स की भी जानकारी दी।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम को अगले साल काफी अच्छे तरह से मनाया जायेगा। साथ ही एक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मौके पर अनुमंडल को बिजली झालर से सजाया जायेगा और कर्मचारियों के बीच मिठाई का वितरण भी किया जायेगा।



वहीं नवगछिया अनुमंडल के 45वें स्थापना दिवस के मौके पर आज शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगछिया नगर इकाई के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के हाथों केक कटवा कर नवगछिया अनुमंडल का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया और अनुज चौरसिया के नेतृत्व में मंजुषा पेंटिंग की एक कलाकृति भी भेंट की गयी।
साथ ही सती बिहुला बिषहरी के जन्मस्थली के बारे में भी बताया गया। मौके पर अपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी इमरान आलम, कार्यपालक दंडाधिकारी मृदुला कुमारी गुप्ता, अनुमंडल कर्मी विश्व दीपक कुमार, अशोक कुमार, भोला प्रसाद के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, व्यवसायिक जिला अध्यक्ष सुमित भगत, गौतम यादव, अनमोल यादव, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।

भाजपा के नवगछिया नगर अध्यक्ष मुकेश राणा ने नवगछिया अनुमंडल स्थापना दिवस की सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है और कहा कि हमें गर्व है कि हम नवगछिया अनुमंडल के वासी हैं।      नवगछिया अनुमंडल अपने स्थापना के 45 वाँ सफल साल पूरे कर विकास के राह पर अग्रसर है।

युवा जदयू के जिला प्रवक्ता विश्वास झा ने नवगछिया अनुमंडल के स्थापना दिवस पर सभी क्षेत्रवासियों को युवा जदयू संगठन जिला नवगछिया की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमने अनुमंडल की स्थापना के 45वीं वर्षगांठ पूरी की।

इधर त्रिपुरारी कुमार भारती युवा जदयू जिलाध्यक्ष नवगछिया, विश्वास झा युवा जदयू जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी नवगछिया, मुर्तजा अली युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष नवगछिया, सोनू जायसवाल युवा जदयू नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष, तनवीर अली युवा जदयू जिला संगठन सचिव नवगछिया, रवि कुमार युवा जदयू नेता नवगछिया ने सभी अनुमंडल वासियों को बधाई दी।

छात्र नेता प्रभु प्रिंस ने केला और क्राइम  के लिये मशहूर अपने  नवगछिया अनुमंडल के 45वें अनुमंडल स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।