ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस दुर्घटना में 3 मरे 9 घायल, बचाव एवं राहत कार्य जारी, मौके पर पहुंचे अधिकारी

नव-बिहार समाचार। आज अहले सुबह 4:28 बजे 12741 वास्कोडिगामा पटना एक्सप्रेस के सतना और मुगलसराय के बीच स्थित मानिकपुर प्लेटफार्म से पहले एडवांस सिग्नल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसके फलस्वरूप इस ट्रेन के 13 डब्बे
पटरी से उतर गए। जिसमे एस 3 से एस 11 तक के अलावा 2 जेनरल बोगी तथा और 2 डब्बे शामिल हैं। इस दुर्घटना में अब तक 3 यात्रियों की मौत होने और नौ यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
मृतक व घायल यात्रियों की सूची:
मृतक:
1. दीपक पटेल पुत्र रामस्वरूप पटेल उम्र 25 वर्ष पता उमरशेख आलम थाना मझोलिया जिला बेतिया।
2. गोलू कुमार पुत्र दीपक पटेल उम्र 06 वर्ष पता उपरोक्त।
3. मृतक अज्ञात उम्र करीब 25 वर्ष।
घायल:
1. अजय कुमार पुत्र जमुना प्रसाद उम्र 41 वर्ष पता सुदामी थाना भगवत नगर जिला सिवान।
2. अरविंद वर्मा पुत्र आनंद कुमार वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी अर्दली बाजार थाना वाराणसी जिला वाराणसी।
3. रिंकी कुमारी पत्नी अर्जुन कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी संवर्दन थाना साउथ रेलवे स्टेशन गोआ।
4. इंदल चौहान पुत्र रामकरन चौहान उम्र 24 वर्ष पता चिरौली थाना चोपन जिला सोनभद्र।
5. अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 26 वर्ष पता सहजपुरा थाना नादरी गंज जिला नवादा।
6. राज कुमार दास पुत्र नगीना दास उम्र 28 वर्ष पता पंचमी मुबारक थाना राजा शंकर जिला वैशाली।
7. मजीत देवी पत्नी संजीव शाह उम्र 22 वर्ष पता तेजपुर जापर थाना उजियारपुर जिला समस्तीपुर।
8. चंद्र शेखर पुत्र विश्वनाथ पता सोनभद्र।
9. रामेश्वर पुत्र रामनारायण उम्र 50 वर्ष गांव व थाना भेल्दी जिला छपरा।
बताते चलें कि यह ट्रेन मडगांव से पहले वास्कोडिगामा से 22 नवंबर को 19:05 में खुली थी। जो रत्नागिरी, नासिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना के बाद मुगलसराय पहुंचने से पहले ही दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। जिसके पटना पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर12 बजे है।