ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गुजरात चुनाव की बजी रणभेरी, तारीखों का हो गया एलान

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, नईदिल्ली : आखिरकार आज गुजरात में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव 2018 की तारीखों का एलान कर दिया गया है. इसके साथ ही गुजरात में तत्काल प्रभाव से आदर्श अचार सहिंता लागू कर दिया गया है. तय शेड्यूल के मुताबिक राज्य में दो चरणों में चुनाव हो होंगे . पहले चरण का मतदान 9 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को कराया जाएगा. जबकि नामांकन की आखिरी तारीख 28 नवंबर होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

ऐसा पहली बार हुआ है जब गुजरात के चुनाव नतीजों की 18 दिसंबर की तारीख पहले से तय कर दी गई थी. लेकिन शेड्यूल अब जारी हुआ है. बहरहाल, गुजरात में 182 सीटें हैं. मौजूदा असेंबली का टर्म 22 जनवरी 2018 को खत्म हो रहा है. बीजेपी ने इस बार रिकॉर्ड 150+ सीटें जीतने का टारगेट रखा है. पटेल-पाटीदार वोटर इस बार किंगमेकर साबित हो सकते हैं. बता दें कि गुजरात में 4 करोड़ 30 लाख मतदाता हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 50 हजार 128 मतदान केंद्र बनाये जाएंगे. VVPAT मशीनों का उपयोग इस चुनाव में किये जाएंगे. 102 केन्द्रों पर लगाये जाएंगे महिलाकर्मी.

बता दें कि राज्य में चुनाव तारीखों की घोषणा हिमाचल प्रदेश के साथ नहीं हो पाई थी. इसके बाद चुनाव आयोग विपक्ष के निशाने पर आ गया था. हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने साफ किया था कि बाढ़ राहत कार्यों के चलते चुनाव तारीखों के ऐलान में देरी हुई है.