ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: महिला पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड को ले माले ने फूंका नरेंद्र मोदी का पुतला

नव-बिहार समाचार (नस), भागलपुर। निर्भीक महिला पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या के खिलाफ शुक्रवार की देर शाम भाकपा माले ने नवगछिया अनुमंडल के खैरपुर बाजार कदवा में विरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूका। इस दौरान 'तुम एक कलम तोड़ोगे, हम हजार कलम जोड़ेंगे' सहित कई नारे भी लगाए गए।
इस विरोध मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, माले के नवगछिया प्रखंड सचिव रामदेव सिंह और आइसा के वि वि संयोजक रूपेश यादव ने किया। इस मौके पर माले के जिला सचिव विंदेशवरी मंडल ने कहा कि भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध लगाने की साजिश कर रही हैं। इसी करी में फंसारे, डाभोलकर, कलबुरगी के बाद अब गौरी लंकेश की फासिस्ट ताकतों द्वारा हत्या करवा दी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की तानाशाही को छात्र
नौजवान, किसान  मजदूर ने परास्त कर दिया था। मोदी के फासिस्ट ताकत को भी परास्त करके जनता लोकतंत्र की रक्षा करेगी। साझी विरासत को कायम रखेगी और मोदी को परास्त करेगी। इस मौके पर प्रमोद, रुद्रल विशनु रविन्द्र मिसर पूरन मंडल शंकर ठाकुर रामचरण मंडल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।