ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

और अब सुरेश प्रभु ने भी दिया इस्तीफा, ये हो सकते हैं नए रेल मंत्री

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN) : इस समय दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है. मोदी कैबिनेट में रेल मंत्रालय संभाल रहे सुरेश प्रभु ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नए मंत्रिमंडल के शपथग्रहण के तुरंत बाद
अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि तेरह लाख से ज्यादा बड़े रेल परिवार को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं. साथ ही मंत्रिमंडल में प्रमोट हुए चार मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी समेत सभी नए राज्यमंत्रियों को शपथ लेने पर बधाई दी.
बता दें कि हाल ही में हुई तमाम रेल हादसों के बाद से सुरेश प्रभु की क्षमताओं पर सवाल उठने लगे थे. ऐसी भी खबरें आईं थीं कि सुरेश प्रभु का कार्यकाल बतौर रेलमंत्री सबसे खराब रहा है.
आजादी के बाद से उन्हीं के कार्यकाल में सर्वाधिक रेल हादसे भी हुए थे. ये सारे बातें उठने आने के बाद ही खुद सुरेश प्रभु ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. उस वक्त पीएम मोदी ने उन्हें अभी रुकने और सही वक्त का इंतजार करने के लिए कहा था.
अब खबर आ रही है कि आज कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले पीयूष गोयल ही अगले रेल मंत्री हो सकते हैं. उनके नाम की चर्चाओं के बीच रेल मंत्री सुरेश प्रभु को भी नई जिम्मेदारी देने की चर्चा हवा में है. सुरेश प्रभु को भले ही रेल दुर्घटनाओं के कारण इस्तीफा देना पड़ा हो, लेकिन उन्हें पब्लिक का रेल मंत्री हमेशा कहा जाएगा.