नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत गोनारचक निवासी
तेतर सिंह (25 वर्ष) पिता फूलचंद सिंह नामक व्यक्ति की बिजली का करेंट लगने से मौत हो गयी।इस संबंध में बताया गया कि मछली मारकर नाव से वापस आने के दौरान किनारे में नाव के बांस से बिजली के पोल का स्पर्श हो जाने की वजह से यह घटना हो गयी।