ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

परीक्षा के दौरान पकड़ाया मुन्ना भाई, मौके से फरार

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, नवगछिया (NNN)। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की इन दिनों चल रही पार्ट वन की परीक्षा के दौरान नवगछिया स्थित बनारसीलाल सराफ वाणिज्य महाविद्यालय में बुधवार को
राजनीति शास्त्र की परीक्षा देते हुए जांच के दौरान एक छात्र की जगह दूसरा छात्र परीक्षा देते हुए पाया गया। वीक्षक द्वारा जैसे ही पूछताछ प्रारम्भ की गयी वह मुन्ना भाई मौके से भागने में सफल रहा।
कालेज के परीक्षा संचालक सुबोध यादव और अमरजीत कुमार तथा उपेंद्र पोद्दार ने बताया कि यह मामला कमरा नंबर 9 का है। जहां रौल नंबर 116380191 के जीबी कालेज के छात्र अशोक कुमार की जगह वह मुन्ना भाई परीक्षा देने का प्रयास कर रहा था। उसका प्रवेश पत्र जब्त कर लिया गया है। इस मामले की सूचना विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भी भेजी जा रही है।