ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खगड़िया: नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि को ले प्रशासन सजग, डीएम ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

खगड़िया। लगातार बारिश की वजह से विभिन्न नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर प्रशासनिक सजगता बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी जय सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों को
न केवल सतर्क व तैयार रहने का आदेश दिया है बल्कि इस संदर्भित कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किया है।
इस क्रम में विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने- अपने क्षेत्र स्थित बांधो व तटबंधों और नदियों के जल स्तर पर सतत् निगाह बनाये रखें। इतना ही नहीं बीडीओ व सीओ को ताकीद करते हुए यह भी कहा गया है कि वह ग्रामीणों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से परस्पर समन्वय बनाये रखें तथा संभावित बाढ़ व वर्षा और नदियों के जलस्तर के सम्बन्ध में फीड बैक लेते रहें।
डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि संबंधित अनुमंडलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह उक्त कार्यो की निरन्तर मॉनिटरिंग करते रहें। हालांकि बाढ़ग्रस्त प्रखंडो के बीडीओ एवं सीओ ने आज तटबंधों एवं नदियों के जलस्तर का जायजा लिया। इस क्रम में अधिकारियों द्वारा तेमहा बन्नी, सोनमंखी पुल, चातर, उसराहा घाट, अगुआनी घाट, इंग्लिश लागर बांध, घरारी , भोरवा घाट, लगार, चकप्रयाग, फुलतोरा, भरतखंड बांध, कोरचका स्लुइस गेट, माघवपुर, नयागांव, कजल वन इत्यादि स्थलो का निरीक्षण किया गया।
इधर आपदा प्रभारी पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से मुक्कमल तैयारी की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की पैनी निगाह संभावित आपदा पर बनी हुई है।