ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ईद मुबारक: जानें कहाँ कब होगी नमाज अदा


रविवार की शाम चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोग खुशी से झूमने लगे। यूं तो सऊदी अरब में एक दिन पहले चांद देखे जाने की जानकारी यहां के लोगों को मिल चुकी थी। लेकिन
लोग अपने यहां ईद का चांद देखने का एहतराम करना चाहते थे।
चांद दिखने के साथ तय हो गया कि ईद सोमवार को मनेगी। गद्दीनशीं सैयद शाह हसन मानी, मौलाना फारूक आलम अशरफी, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव प्रो. फारूक अली ने चांद दिखने के बाद सोमवार को ईद होने की बात कही। खानकाह और मस्जिदों से चांद देखे जाने का ऐलान जैसे हुआ, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
शाम में जैसे ही मगरीब का अजान हुआ, लोगों ने इफ्तार कर अपनी निगाहें आसमान पर टिका दी थीं। लेकिन आसमान में बादल रहने के कारण चांद का दीदार होने में देर हुई। चांद दिखते ही रमजान का पवत्रि महीना 29 रोजे के साथ समाप्त हो गया। एक ओर जहां लोगों को चांद देखने के बाद ईद की खुशियां मय्यसर हुई तो बरकत का महीना रमजान के विदा होने का गम भी दिखा। चांद की रात को लैलतुल जाइजा यानी इनाम की रात कहते हैं।
रमजान का मुबारक महीना रहमत व मगफिरत की सुहानी बारिशें बरसाता हुआ रुखसत हो गया। लोगों ने एक माह तक रोजे रखे, नमाज पढ़ी, विशेष नमाज नमाज-ए-तरावीह पढ़ी, दिन में खाने पीने से परहेज किया। ईद को लेकर बच्चे, बूढ़े नौजवान, महिला व पुरुष सब के चेहरे खुशी से दमक रहे थे।
बिहपुर खानकाह-ए-मोहब्बतिया के गद्दीनशीन कौनैन खां फरीदी एवं नायब गद्दीनशीन सब्बर खां फरीदी ने बताया कि मौलाना अबू सालेह फरीदी की अगुआई में बिहपुर के जामा मस्जिद में सुबह 8:45 बजे, ईदगाह मैदान में 10 बजे, मिल्की मस्जिद में 9:30 बजे, नया टोला गोरीपुर मस्जिद में 8:30 बजे, झंडापुर मस्जिद में 8:30 बजे, हिरदीचक मस्जिद में 8:15 बजे, सहोरी मस्जिद में 8:30 बजे, ननकार मस्जिद में 8:20 बजे, मोमीन टोला मस्जिद में 8:30 बजे, बभनगामा मस्जिद में 8:15 बजे, लत्तीपुर मस्जिद में 8:20 बजे, जमालपुर मस्जिद में 8:30 बजे, काजी टोला मस्जिद में 8:15 बजे, मीर टोला मस्जिद में 8:30 बजे, जमालदीपुर मस्जिद में 8:20 बजे नमाज अदा की जायेगी। खरीक के मोमिन टोला मस्जिद में सुबह नौ बजे, पश्चिमी घरारी मस्जिद में आठ बजे, मिर्जाफरी में 9:30 बजे एवं मदरसा इमदादिया, ध्रुवगंज एवं उस्मानपुर में 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। यह जानकारी मो. रुस्तम ने दी। जमुनिया पुवारी टोला में 7:45 बजे,बड़ी ईदगाह में 8:00 बजे नमाज अदा होगी। नारायणपुर के जामा मस्जिद नारायणपुर में पहली नमाज आठ बजे, दूसरी नमाज 9:00 बजे, हुजैफा मस्जिद नारायणपुर में 8:30 बजे, 8:30 बजे ईदगाह बलहा, आठ बजे छोटी मस्जिद नबटोलिया, आठ बजे नयाटोला बीरबन्ना, आठ बजे अबुबकर मस्जिद बलाहा राईन टोला में पढ़ी जायेगी। बलहा पठान टोला मस्जिद के इमाम शमीम व इमाम शमशेर ने बताया कि नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को बधाई दी जायेगी।