ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया: प्रथम नागरिक का चुनाव आज 3 बजे तक

नवगछिया, भागलपुर : नवगछिया नगर की प्रथम नागरिक आज शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक चुन ली जाएंगी। इसके लिये दोपहर 11 बजे से नगर पंचायत के मुख्य पार्षद (अध्यक्ष ) और उपमुख्य पार्षद (उपाध्यक्ष ) पद के चुनाव की प्रक्रिया अनुमंडलीय सभागार में शुरू हो जाएगी। इसमें निगम के सभी 23 पार्षद भाग लेंगे। जीतने वाले को कुल मतदान का आधे से अधिक 12 मत प्राप्त करना होगा।
नवगछिया नगर पंचायत की प्रथम नागरिक बनने के लिये दो दावेदार प्रबल माने जा रहे हैं। जिनमें से एक है प्रीति कुमारी और दूसरी है सुनीता देवी।
बताते चलें कि ये दोनों दावेदार मूल रूप से एक ही खेमे के थे। जो इसी चुनाव के नामांकन और मतदान के बाद या कहा जाय तो मतगणना के बाद अलग अलग हो गए या अलग अलग बताये जा रहे हैं। जिनमें से एक प्रीति कुमारी बाहुबली राजद नेता स्व बिनोद यादव के व्यावसायिक सहयोगी डब्लू यादव की पत्नी है तो दूसरी स्व बिनोद यादव की भाभी स्व प्रमोद यादव की पत्नी है।
जानकारी के अनुसार प्रीति कुमारी को मुख्य पार्षद बनाने के लिये डब्लू यादव के अलावा स्व बिनोद यादव के नवनिर्वाचित पार्षद पुत्र अभिषेक रमन उर्फ़ टीएन सहित कई प्रमुख लोगों ने काफी मसक्कत की है। वहीँ कई बार पार्षद रही सुनीता देवी को इस बार मुख्य पार्षद बनाने के लिये निवर्तमान मुख्य पार्षद और इस चुनाव में मात्र 3 मतों से पराजित इंद्रा देवी के पति चंदेश्वरी प्रसाद सिंह औरइस चुनाव में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने वाले निवर्तमान उपमुख्य पार्षद  कृष्णदेव यादव सहित कई के नामों की चर्चा है। अब इस चुनावी दंगल का अंतिम परिणाम नवनिर्वाचित पार्षदों के पाले में है। जिसका निर्णय आज 3 बजे तक हो जायेगा।

प्रीति कुमारी
सुनीता देवी