ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नितीश के सारे गठबंधन होंगे भाजपा के सामने फेल

नव-बिहार न्यूज नेटवर्क (NNN), नवगछिया।
विधायक रामनारायण मंडल ने नवगछिया में कहा कि नीतीश कुमार कोई भी गठबंधन बना ले, भाजपा की आंधी को नहीं रोक सकते। जनता ने मन बना लिया है कि बिहार में परिवर्तन लाना है। जनता जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर बिहार को बदलने के लिए आगे आएं। तभी उत्तर प्रदेश की तरह बदलाव संभव है। आने वाले समय में सभी राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के पैसे भी राज्य सरकार जनता तक नहीं पहुंचा पा रही है। कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथों पर जाएं और राज्य सरकार की विफलता एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएं।

उपरोक्त बातें नवगछिया स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में रविवार को आयोजित गोपालपुर विस क्षेत्र का भाजपा के बूथ स्तरीय विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में कही। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री विधायक रामनारायण मंडल, संगठन प्रभारी रामानंद चौधरी, आशुतोष ओझा एवं पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने किया।

पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने नवगछिया में गिरती विधि व्यवस्था के साथ ही बाढ़ एवं कटाव के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि नवगछिया में फिर से जंगलराज आ गया है। करोड़ों रुपये कटाव निरोधी कार्य में खर्च किये जाने के बाद भी गोपालपुर एवं इस्माइलपुर में हर साल भीषण कटाव हो रहा है। लोगों के घर कट रहे हैं और पदाधिकारियों की जेब गरम हो रही है। कार्यक्रम में आशुतोष ओझा एवं संगठन प्रभारी ने भी अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने भी संबोधित किया। मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, आलोक सिंह, पुलकित सिंह, वरुण सिंह, मो नईम इत्यादि दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।