ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गर्म पछुआ हवा ने कराया लू का अहसास


नव-बिहार न्यूज नेटवर्क, भागलपुर। बुधवार को औसतन 7.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली गर्म पछुआ हवा ने लू का अहसास कर दिया। इससे दोपहर को घर से बाहर निकले लोगों को काफी परेशानी हुई। बीते दो दिनों में अधिकतम पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39.5 पर पहुंच गया है। मौसम पूर्वानुमान में अगले दो दिनों तक तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई गई है।

स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

अचानक गर्मी बढ़ जाने से स्कूल में छुट्टी के बाद घर लौटने में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्म हवाओं के झोंकों के कारण भूखे प्यासे बच्चों के चेहरे मुरझा रहे हैं।

दो दिनों में बढ़ी गर्मी

चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं के कारण दो दिनों में तापमान काफी तेजी से बढ़ गया है। हवा की दिशा भी उत्तरी-पश्चिमी से सिर्फ पश्चिमी हो गई है।

तापमान एक नजर में

दिन अधिकतम न्यूनतम

डिग्री सेल्सियस मे

24 अप्रैल 31.2 21.6

25 अप्रैल 34.2 23.4

26 अप्रैल 39.5 22.0

फसलों को हो सकता है नुकसान

अगर सप्ताह भर यूं ही तापमान बनी रही तो आम, केला, लीची व सब्जी की फसलों को नुकसान होगा। किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। इससे उत्पादन लागत बढ़ जाएगा।

मौसम पूर्वानुमान

बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि बंगाल-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में हवा का निम्न दाव बन रहा है। 29-30 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है।